Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर चाहते हैं आप पर बनी रहे लक्ष्‍मी की कृपा तो घर में जरूर रखें ये पांच चीजें

    कौन नहीं चाहता कि उसका घर धन-धान्‍य से भरा है, इसके लिए ये पांच चीजें जरूर घर में रखनी चाहिए।

    By Pratibha Kumari Edited By: Updated: Fri, 27 Jan 2017 12:35 PM (IST)
    अगर चाहते हैं आप पर बनी रहे लक्ष्‍मी की कृपा तो घर में जरूर रखें ये पांच चीजें

    हर किसी के घर से उसकी सुख-समृद्धि जुड़ी होती है और ऐसे में अगर वास्‍तु दोष हो तो फिर कितनी भी मेहनत आप कर लें आप पैसों को लेकर अक्‍सर परेशान रहेंगे। ऐसा वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार कहा जाता है, हालांकि इसको लेकर ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, अगर कोई दोष है तो उसका उपाय भी है। वास्‍तु शास्‍त्र में पांच ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनको घर में रखने से हमेशा लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है।

    भगवान गणेश की नृत्‍य करती प्रतिमा

    लक्ष्‍मी की बात हो रही है तो भगवान गणेश से इसकी शुरुआत करते हैं, जो वैसे तो हर रूप में मंगलकारी होते हैं मगर धन-लक्ष्मी की परेशानियों को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मुख्‍य द्वार पर भगवान गणेश की दृष्टि रहे। प्रतिमा नहीं तो तस्वीर भी लगा सकते हैं।

    मां लक्ष्‍मी के साथ रखें भगवान कुबेर की मूर्ति

    मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति तो लगभग सभी के घरों में होती है, लेकिन धन-धान्य पाने के लिए उनके साथ घर में भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखना भी जरूरी होता है। स्थाई धन लाभ पाने के लिए घर में दोनों की पूजा की जानी चाहिए। भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही स्थापित करना चाहिए।

    घर में फिश एक्‍वैरियम रखने से हो सकते हैं मालामाल, पर ये गलतियां की तो हो जाएंगे कंगाल भी

    बांसुरी

    बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही खास माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में अनुसार, सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन पाने के योग बनने लगते हैं।

    शंख

    वास्तु के अनुसार, शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ पॉजिटिविटी होती है। शास्त्रों में अनुसार, जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना भी की जाती है और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।

    नारियल

    नारियल को श्रीफल कहा गया है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। श्रीफलों में एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती है, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।

    यह भी पढ़ें: तेज पत्‍ते के इस फायदे से आप जरूर होंगे अनजान, सोते वक्‍त एक जलाकर तो देखें

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें