विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछे ये 5 सवाल

By Babita kashyapEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2016 11:36 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2016 12:19 PM (IST)

शादी से पहले ही अगर फ्यूचर हसबैंड से ये सवाल पूछ लिये जाये तो शादी के बाद होने वाले तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

News Article Hero Image

शादी के बाद विवाहित जोड़ों में लड़ाई-झगड़े की वजह काफी हद तक तो पैसा ही होती है। लड़की के घर का माहौल और उसका फाइनेंशियन स्टेटस कैसा है और जिस घर में उसकी शादी हो रही है वहां का स्टेटस कैसा है, यही अंतर आगे चलकर घरों में तनाव और झगड़े की मूल वजह होता है। तो क्यों न कुछ ऐसा हो कि इस बारे में विवाह से पहले ही पार्टनर से पांच सवाल कर लें, जिससे आगे किसी प्रकार के तनाव की स्थिति पैदा न हो।

1. पार्टनर से पूछ लें कि पैसे को लेकर उनके घर में क्या नजरिया है, बचत को कितनी अहमियत दी जाती है और बड़े खर्चे कैसे मैनेज किए जाते हैं। इससे आपको एक दूसरे का फाइनेंशियल बैकग्राउंड पता चलेगा।

2. लोन और हॉबी को करियर बनाने में करें सवाल मसलन अगर पैरेंटस ने आपकी पढ़ाई के लिये लोन लिया है तो उसे चुकाने कि जिम्मेदारी भी आपकी ही है। भविष्य में आप नौकरी छोड़कर अपना कुछ खानदानी बिजनेस तो नही करना चाहते।

पढ़ें: पुरुषों की इस अदा पर दिल हार बैठती हैं महिलाएं

3. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय कितना खर्च करते हैं या लिमिट से ज्यादा खर्च करते हैं।

किसी दोस्त या बैंक से उधार या लोन ले रखा है। आप सिर्फ बचत ही करते हैं या उन्हें कहीं निवेश भी करते हैं।

4. अगर आपको लगे कि वो भी इन सब बातों में रूचि ले रहे हैं तो पैसों से जुड़ी भविष्य की प्लानिंग के बारे में भी उनसे बात कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप शादी के बाद भी पढ़ाई या कोई कोर्स करना चाहती हैं तो पहले ही बता दे।

5. अपने होने वाले पार्टनर को खुलकर बताएं और पूछें कि शादी में होने वाले खर्चे के बारे में आपकी क्या प्लानिंग हैं। मसलन शादी और हनीमून का खर्च कैसे मैनेज होगा।

अपनी आने वाली जिंदगी के लिये इन सवालों का जवाब जानना आपके लिये बेहद जरूरी है, जिससे भविष्य में होने वाली आर्थिक दिक्कतों से बचा जा सका।

पढ़ें: इन टिप्स को अपनाएंगे तो हमेशा महकता रहेगा आपका रिश्ता