विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुरुषों की इस अदा पर दिल हार बैठती हैं महिलाएं

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Fri, 15 Jul 2016 09:01 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 05:01 PM (IST)

शोधकर्ताओं की नई शोध के मुताबिक महिलाएं उन पुरुषों को ज्यादा आर्कषक समझती है जिन पुरुषों को अच्छी कहानिया सुनाने में महारथ हासिल होती है।

पुरुषों की इस अदा पर दिल हार बैठती हैं महिलाएं
पुरुषों की इस अदा पर दिल हार बैठती हैं महिलाएं

कहानी सुनाने का अच्छा तरीका पुरुषों को महिलाओं के बीच अधिक लोकप्रियता दिलाता है। शोधकर्ताओं की नई शोध के मुताबिक महिलाएं उन पुरुषों को ज्यादा आर्कषक समझती है जिन पुरुषों को अच्छी कहानिया सुनाने में महारथ हासिल होती है। शोध के मुताबिक महिलाएं ऐसे पुरुषों को दीर्घकालिक साथी के रूप में देखती हैं।

महिला और पुरुष के बीच को संबंध को और अधिक गहरा बनाने में रातभर बातचीत करना और कहानियां सुनाना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिस तरीके से लोग अपनी कहानियों को बुनते और सुनाते है वह उनके शारीरिक और मानसिक सेहत पर गहरा असर डालती है। इसके अलावा अतीत की अच्छी यादों और सफलताओँ जो उन्हें एक दूसरे के साथ हासिल की थी उन यादों को ताजा करने से भी रिश्ते में जुड़ाव बढ़ता है।


'ऑस्ट्रेलियन डॉट कॉम डॉट एयू' ने इतिहासकार और साहित्य आलोचक केरी विंटर के हवाले से लिखा है, "कहानियां गहरी अंतरंगता लिए होती है। यह सुनानेवाले को सशक्त बनाता है कि उसे श्रोता की स्वीकृति मिलती है। साथ ही यह श्रोता को भी सशक्त बनाता है, क्योंकि यह उन्हें सुनानेवाले को समझने में मदद करती है।"

पढ़ें- लड़की पटानी है तो कभी न पूछे ये 6 सवाल

गर्लफ्रेंड के इन बातों के कारण ही रिश्ते से दूरी बनाने लगते हैं ब्वॉयफ्रेंड