यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वीरभद्र फिर बोले हिमाचल में नए जिलों की जरूरत नहीं
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर कहा है कि प्रदेश में नए जिलों की आवश्यकता नहीं है। इनके गठन व कार्यान्वयन पर अधिक पैसा खर्च होगा।

ऊना [जेएनएन]: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर कहा है कि प्रदेश में नए जिलों की आवश्यकता नहीं है। इनके गठन व कार्यान्वयन पर अधिक पैसा खर्च होगा। इससे जरुरी है कि इस राशि को विकास कार्यों पर व्यय किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास में विश्वास रखती है।
यह भी पढ़ें: बिना कमांडर के फौज का कोई मतलब नहीं : वीरभद्र सिंह
मुख्यमंत्री आज सुबह ऊना के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले वह रविवार देर रात को ऊना पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने रविवार को पंजाब विस चुनाव में आनंदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राणा केपी सिंह के समर्थन में प्रचार किया। इसके बाद रात को ऊना में विश्राम किया। जबकि सुबह तड़के उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, विश्राम गृह में पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सुबह करीब नौ बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला रवाना हो गए।
