यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिमला ग्रामीण से विस चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह!
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह का नाम शिमला ग्रामीण सीट के लिए प्रपोज किया है। इस समय वीरभद्र सिंह इस सीट से विधायक हैं।

जेएनएन, शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के चुनाव में उतरने के संकेत देने के बाद अब विक्रमादित्य सिंह का नाम शिमला ग्रामीण सीट के लिए प्रपोज भी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने आज कहा कि विक्रमादित्य सिंह इस बार शिमला ग्रामीण से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके लिए वह उनका नाम प्रपेाज करते हैं।
यह भी पढ़ें: तीखे तीरों से सियासी जमीन की तलाश
वीरभद्र सिंह आज अपने सरकारी आवास ओकओवर में शिमला ग्रामीण क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनकी शुभकामनाएं विक्रमादित्य सिंह के साथ है। मौजूदा समय में शिमला ग्रामीण से खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव जीते हैं।
