यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आईजीएमसी शिमला में रेजीडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल, मरीज हुए परेशान
आईजीएमसी शिमला में महिला प्रोफेसर द्वारा प्रशिक्षु चिकित्सक को मारे गए थप्पड़ का मामला शांत नहीं हो रहा है। इस ...और पढ़ें

जेएनएन, शिमला : इंदिरा गांधी मेडीकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में कुछ दिन पहले एक महिला प्रोफेसर द्वारा एक प्रशिक्षु चिकित्सक को मारे गए थप्पड़ का मामला शांत नहीं हो रहा है। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताते हुए आज आइजीएमसी के रेजीडेंट डॉक्टरों आज ढ़ाई घंटे हड़ताल पर रहे।
पढ़ें: हॉस्टल से निकालने की धमकी दे रहा प्रशासन
इससे अस्पताल में सुबह के समय व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई रही। मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जरयाल ने बताया कि यह एक सांकेतिक हड़ताल थी। अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। तो फिर से हड़ताल की जाएगी।
