विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइजीएमसी श‍िमला में अब अपनी पर्ची खुद बनाएंगे मरीज

By Edited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2016 12:06 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आइजीएमसी शिमला में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब पर्ची बनाने के लिए लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) शिमला में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब पर्ची बनाने के लिए लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों को अपनी पर्ची बनाने के लिए काउंटर पर जाने की अवश्यकता भी नहीं होगी। मरीज अब अपनी पर्ची खुद बनाएंगे।

पढ़ें: स्वास्थ्य क्षेत्र प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं मेंः मुख्यमंत्री

आइजीएमसी प्रशासन दो दिन के भीतर कियोस्क मशीन लगाएगा। इस मशीन को लगाने के लिए सोमवार को इंजीनियर पहुंच जाएंगे। यह मशीन आइजीएमसी में दो या तीन स्थानों पर लगाई जाएगी ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस मशीन में एटीएम की तरह साधारण सिस्टम होगा जिससे मरीज अपनी पर्ची खुद बना सकेंगे। मरीज इस मशीन में अपना नाम, आयु व बीमारी के संबंध में एंट्री दर्ज कर पर्ची निकाल सकेंगे। इसके बाद मरीज सीधे बीमारी से संबंधित ओपीडी में उपचार करवाने के लिए जाएगा।

पढ़ें: हॉस्टल से निकालने की धमकी दे रहा प्रशासन

हालांकि आइजीएमसी में पर्ची का काउंटर भी चलता रहेगा। ऐसी ही मशीने शहर के बैंको में भी लगाई गई है लेकिन उनमें बैक के कार्य के अनुसार डाटा व आदेश अपलोड किए गए है। आइजीएमसी में रोजाना दो हजार से अधिक ओपीडी है। इनमें ज्यादातर मरीज दूरदराज के क्षेत्रों से आते है। कियोस्क पर्ची सिस्टम शुरू होने से सबसे अधिक लाभ उन लोगों को मिलेगा क्योंकि दूसरे जिला या दूरदराज क्षेत्रो से आने वाले लोगों को आइजीएमसी पहुंचने में कई बार देरी हो जाती है। ऐसे में उन्हें पर्ची काउंटर पर भी काफी समय व्यर्थ में गवाना पड़ता है। अब ऐसे मरीज आइजीएमसी पहुंचने पर आसानी से बिना कतारों में खड़े होकर आसानी से मशीन से पर्ची निकाल सकेंगे।

देखें तस्वीरें : हिमाचल में खनन माफिया के आगे सरकार भी बेबस

मशीन लगाने आज आएंगे इंजीनियर

अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पर्ची बनाने के लिए एटीएम कियोस्क मशीन लगाने के लिए आज इंजीनियर आएंगे। मशीन लगने के बाद मरीज स्वयं पर्ची बना सकेंगे। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।-डॉ. रमेश चद, एमएस

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: