यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल: कसौली में करोड़ो की जमीन सील
कसौली में करोड़ो रुपये के भू सौदे कर जमीने बटोरने के बाद आयकर जमा न करना एक कारोबारी को महंगा ...और पढ़ें

जेएनएन, कसौली (सोलन): हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के पर्यटक स्थल कसौली में करोड़ो रुपये के भू सौदे कर जमीने बटोरने के बाद आयकर जमा न करना एक कारोबारी को महंगा पड़ा है। आयकर विभाग ने आरोपी की सभी जमीनों को सील करने का आदेश जारी किया है। आरोपी की आयकर विभाग पर करीब एक करोड़ से अधिक राशि टैक्स के रूप में लंबित है जो कई नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं करवाई गई थी।
यह भी पढ़ें: गया: तीन कारोबारियों के पास से मिली 70 करोड़ की अघोषित संपत्ति
आयकर विभाग की कार्रवाई से प्रदेशभर के प्रॉपर्टी डीलरो में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग के पदाधिकारियों ने 23 फरवरी को तहसील कार्यालय कसौली में आरोपी की जमीनों से संबंधित कागजात खंगाल कर जब्त कर लिया। अब विभागीय अधिकारियों ने सभी जमीनों को टैक्स जमा न करवाने तक सील कर दिया है। कसौली का निवासी आरोपी दुबई के एक प्रॉपर्टी डीलर का केयरटेकर है। पैसों के लालच में कई भू सौदे नियमों को ताक पर रखकर किए गए है जिनकी जांच जल्द हो सकती है। इस मामले में जब्त दस्तावेजों की जांच से कई खुलासे होने की उम्मीद है। कसौली की वादियों को दुबई के प्रॉपर्टी डीलर ने फर्जी कृषको के नाम से हड़पने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। ऐसे कई भू सौदो की बाते सामने आ रही हैं जिनमें प्रॉपर्टी डीलर ने स्थानीय लोगों को दर्शाकर भूमि को अपने कब्जे मे कर कारोबार बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें: जीएसटी मॉडल कानून का मसौदा हुआ तैयार, काउंसिल की अगली बैठक 4 मार्च को
कसौली के तहसीलदार केशव राम ने बताया कि आयकर विभाग ने 23 फरवरी को कसौली के साथ लगते छटयान गाव के एक व्यक्ति की जमीनों से संबंधित कागजात जब्त किए थे। आयकर विभाग का एक करोड़ से अधिक टैक्स जमा न होने पर तहसील में कसौली निवासी प्रेम सिंह के नाम से दर्ज कई गावो की जमीनो की जमाबदिया व अन्य कागजात आयकर विभाग शिमला की टीम अपने साथ ले गई थी। अब आयकर विभाग ने तहसीलदार को प्रेम सिंह के नाम से पंजीकृत सारी जमीने सील करने का आदेश दिया है।
