विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गया: तीन कारोबारियों के पास से मिली 70 करोड़ की अघोषित संपत्ति

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 08:28 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 01 Mar 2017 05:25 PM (GMT+05:30)

आयकर विभाग ने गया के तीन व्यापारियों के 70 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा किया है। जिसमें एक ...और पढ़ें

गया: तीन कारोबारियों के पास से मिली 70 करोड़ की अघोषित संपत्ति
गया: तीन कारोबारियों के पास से मिली 70 करोड़ की अघोषित संपत्ति

गया [जेएनएन]। शहर के तीन कारोबारियों के यहां चल रहे आयकर सर्वे में 70 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके बाद पुराने गोदाम स्थित आटा, मैदा व वनस्पति तेल के दो थोक व्यवसायियों ने मंगलवार को 52 लाख रुपए अग्रिम टैक्स के रूप में जमा कराए। 

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा गत आठ नवंबर को हजार व पांच सौ के पुराने नोट बंद करने की घोषणा के बाद कई व्यवसायियों ने बैंकों में करोड़ों के पुराने नोट जमा कराए थे। सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग सक्रिय है। ऐसे व्यापारियों के यहां विभाग सर्वे कर रहा है।  
आयकर विभाग के गया सर्किल के संयुक्त आयुक्त सीजे सिंह के आदेश पर सोमवार को शहर के पुराने गोदाम स्थित व्यावसायिक मंडी में दो थोक व्यवसायी आलोकराज चरण पहाड़ी व मधु प्रसाद और मानपुर के मल्लाह टोली मोहल्ले के मछली कारोबारी अंबिका केवट के यहां टीम सर्वे करने पहुंची। 
विभागीय सूत्रों के अनुसार सर्वे के दौरान तीनों कारोबारियों के यहां से 70 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। अकेले मछली कारोबारी अंबिका केवट के यहां 20 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति मिली है। उसके दो मकान मल्लाह टोली मोहल्ले में हैं। सूत्रों के अनुसार सर्वे में खामियां मिलने के बाद मधु प्रसाद ने करीब 30 लाख रुपए व आलोक राज ने 22 लाख रुपए अग्रिम टैक्स के रूप में विभाग के खाते में जमा करा दिए हैं।