विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोटखाई मामले में सीबीआइ ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 09:54 AM (IST)

सीबीआइ की दो टीमें अलग-अलग तरीके से जांच कर रही हैं। एक टीम जहां पुलिस जांच के अनुसार ही मामले को खंगाल रही है।

कोटखाई मामले में सीबीआइ ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
कोटखाई मामले में सीबीआइ ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

शिमला, जागरण संवाददाता। छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में सीबीआइ ने रविवार को कोटखाई पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीबीआइ की टीम ने घटनास्थल का दौरा करके कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं।

 

सूत्रों के अनुसार सीबीआइ की दो टीमें अलग-अलग तरीके से जांच कर रही हैं। एक टीम जहां पुलिस जांच के अनुसार ही मामले को खंगाल रही है जबकि दूसरी टीम उन सवालों के जवाब ढूंढने में लगी है जो सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में सामने आए हैं। रविवार को सीबीआइ की एक टीम ने शिमला में डेरा जमाकर जांच को

आगे बढ़ाया तो दूसरी टीम ने कोटखाई स्थित घटनास्थल का दौरा किया।

 

समाचार पत्रों को खंगाल रही टीम 

सीबीआइ की टीम पांच से 23 जुलाई तक विभिन्न समाचारपत्रों में प्रकाशित समाचारों की कटिंग खंगाल रही है। इन समाचारों में क्या-क्या एंगल और आपत्तियां इस मामले में उठाई गई थीं, सीबीआइ उन्हें ढूंढने में लगी है।

 

सीबीआइ टीम ने ग्रैंड होटल में जमाया डेरा 

सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ टीम के लिए ग्रैंड होटल में छह कमरे बुक करवाए गए हैं। करीब 12 लोगों का स्टाफ यहां ठहरा हुआ है। फिलहाल इन्होंने पांच दिन के लिए कमरे बुक किए हैं। स्थानीय पुलिस कर्मचारी भी सीबीआइ को सहयोग करने के लिए दोपहर को पहुंच गए थे।

 

बागवान रडार पर

सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ की रडार पर क्षेत्र का एक बड़ा रईस बागवान आ गया है। इस बागवान से पुलिस पहले भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पुलिस जांच में कोई ठोस सुबूत नहीं मिल पाए थे। मगर अब सीबीआइ की रडार पर उक्त बागवान है। दुष्कर्म एवं हत्या मामले में संलिप्त आरोपियों का उक्त बागवान से कनेक्शन है। चार से पांच जुलाई के बीच यह बागवान शिमला भी आया था। हालांकि अभी सीबीआइ ने इस मामले में किसी के खिलाफ औपचारिक तौर पर एफआइआर दर्ज होने के बाद बयान दर्ज नहीं किए हैं।

 

एसपी से मिली टीम

सीबीआइ की टीम देर सायं एसपी सौम्या से भी मिली। इस दौरान कोटखाई मामले की पूरी जानकारी रखी गई। एसपी ने हरसंभव सहायता देने के बारे भी कहा है। टीम ने स्वयं उन्हें मिलने के लिए बुलाया था।

 

यह भी पढ़ें: कोटखाई दुष्कर्म मामला: सूरज की पत्नी का बयान दर्ज, सीबीआइ जांच शुरू