यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मंत्रिमंडल की बैठक आज, खुल सकता है नौकरियों का पिटारा
प्रदेश मंत्रिमडल की बैठक आज कुछ देर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।

शिमला [जेएनएन] : प्रदेश मंत्रिमडल की बैठक आज कुछ देर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में नौकरियों का पिटारा खोल सकती है। प्रदेश सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। बैठक में 60 से अधिक एजेडा पर चर्चा हो सकती है।
पढ़ें: लोग परेशान भी, फैसले का सम्मान भी
मंत्रिमंडल की बैठक में ऑनलाइन शॉपिग पर पांच प्रतिशत का वैट लगाने को मंजूरी मिल सकती है। ऑनलाइन शापिंग पर टैक्स को लागू करने के लिए इसके नियम और कानून को पास करवाने के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी ली जाएगी। इसमें यह दर्शाया गया है कि टैक्स की वसूली किस प्रकार की जाएगी।
