विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में ठंड बढ़ी, बारिश की कोई उम्मीद नहीं

By Munish DixitEdited By:
Published: Wed, 23 Nov 2016 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 12:14 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढऩे लगी है। बादल आसमान में आज छाए हुए हैं, लेकिन बारिश की अभी कोई उम्मीद नहीं है।

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढऩे लगी है। बादल आसमान में आज छाए हुए हैं, लेकिन बारिश की अभी कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में पूरा प्रदेश शुष्क ठंड की चपेट में आ गया है। आज सुबह से शिमला व धर्मशाला सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि आज बारिश हो सकती है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

पढ़ें: हिमाचल में छाए बादल, बारिश की अभी उम्मीद नहीं

कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी ही संभावना है। आगामी सात दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ ही रहेगा। बारिश के बिना लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं, अभी बर्फबारी के बिना पहाड़ भी खाली हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में किन्नौर के कल्पा में सबसे कम 3.4 डिग्री तथा बिलासपुर के बरठीं में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें: मौसम की मार, लोग हो रहे बीमार