विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम की मार, लोग हो रहे बीमार

By Edited By:
Published: Mon, 14 Nov 2016 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2016 10:49 AM (IST)

प्रदेश में शुष्क सर्द मौसम की मार से अब लोग बीमार होने लगे है। बारिश में देरी से लोग श्वास रोगों का शिकार हो रहे है।

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : प्रदेश में शुष्क सर्द मौसम की मार से अब लोग बीमार होने लगे है। बारिश में देरी से लोग श्वास रोगों का शिकार हो रहे है। नतीजन शिमला जिला के अस्पतालों की ओपीडी में उछाल दर्ज किया जाने लगा है। लोग फेरेजाइटिस, अपर-लोअर रेस्पीरेटरी ट्रेक्ट संक्रमण के शिकार हो रहे है।

पढ़ें: शुष्क ठंडी हवाओ ने बढ़ाया मर्ज

बच्चे व बुजुर्ग इन दिनों सबसे ज्यादा बीमार हो रहे है। स्वास्थ्य विभाग की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों बुखार, गला बंद, खांसी, जुकाम व वायरल के मामले अधिक दर्ज किए गए है। ऐसे रोगो से पीडि़त लोगों की काफी संख्या राज्य के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन व पल्मोनरी मेडिसिन विभागों में दर्ज की जा रही है। बाल रोग विभाग में भी ओपीडी में रोगियो का आंकड़ा बढ़ा है। चिकित्सकों का कहना है कि कोहरे व सूखी सर्दी से वायरल, फेरेजाइटिस, अपर-लोअर रेस्पीरेटरी ट्रेक्ट संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनो भी ऐसा हो रहा है। रोजमर्रा की ओपीडी में 50 से 60 फीसद उछाल ऐसे मामलों में आया है। शिमला के अलावा सभी जिलास्तरीय अस्पतालों में भी ऐसा ही हाल है। अस्पतालों में रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

पढ़ें: सूखी ठंड से ठिठुरा हिमाचल, अभी राहत की उम्मीद नहीं

क्या है फेरेजाइटिस

फेरेजाइटिस रोग में गला जकड़ जाता है। सूखी खांसी गले को परेशान कर देती है। एक निवाला भी खाने का मन नहीं करता है। जीभ के टेस्ट बड भी स्वाद का आभास नहीं देते है। बुखार से शरीर तपता है। साधारण जुकाम की तरह यह बीमारी शुरू होती है। ऐसे में लोगो को तीन दिन से ज्यादा वायरल होने पर चिकित्सको से परामर्श लेना चाहिए

ये बरते ऐहतियात

-गर्म ऊनी कपड़े पहने।

-ठंडे पेय पदार्थो के प्रयोग से बचे।

-कोसा पानी पीये।

-बहुत गर्म पानी से नहाने से बचे ताकि त्वचा अच्छी रहे।

-सुबह की सैर धूप निकलने पर ही शुरू करे।

-कुछ देर धूप में बैठे।

-बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखे।

-घरेलू काम करते समय गर्म पानी का उपयोग करे।

दवाइयों का भरपूर स्टॉक रखने के निर्देश

सर्द मौसम में सभी जिला चिकित्सा अधीक्षकों को दवाइयों का भरपूर स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए है। सभी अस्पताल ठड की बिमारियो से निजात के लिए अपडेट है।-डॉ. बलदेव, स्वास्थ्य निदेशक

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।