विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल देश में सबसे ठंडा

By Edited By:
Published: Tue, 27 Dec 2016 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2016 11:04 AM (IST)

बर्फबारी की बाट जोह रहे पर्यटकों की उम्मीदे नववर्ष पर भी पूरी नहीं हो पाएंगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अगर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : बर्फबारी की बाट जोह रहे पर्यटकों की उम्मीदे नववर्ष पर भी पूरी नहीं हो पाएंगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अगर सही निकली तो आगामी सप्ताह तक राज्यभर में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दो जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हवाओं का दबाव कम होने से पश्चिमी हवाएं प्रभाव नहीं दिखा पाएंगी।

पढ़ें: रोहतांग दर्रे में बिछी बर्फ की चादर, फिर भी गुजर रहे वाहन

हालांकि जनवरी के पहले सप्ताह में बर्फबारी की प्रबल संभावना है। इस दौरान शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में बर्फबारी के आसार है। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रो में बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण राज्यभर में ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा और ठंड मे कमी नही आएगी। प्रदेश मे बीते तीन दिन से पड़ रही ठंड के कारण हिमाचल प्रदेश देश का सबसे ठंडा राज्य बन गया है। जनजातीय क्षेत्र केलंग का तापमान जमाव बिंदु से पांच डिग्री नीचे गिर गया है तो राज्य के सबसे गर्म जिला ऊना में भी तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। देश के अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान जम्मू-कश्मीर को छोड़ कर कही भी माइनस में नहीं है।

पढ़ें: हिमाचल में 25 साल बाद व्हाइट क्रिसमस

अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी ठंड के कारण पेयजल स्रोत जमने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कोहरे के कारण रास्तों पर फिसलन होने के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान ऊना मे 23.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम केलंग में 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: