विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम के तेवर तीखे, कंपकपी छूटी

By Edited By:
Published: Thu, 24 Nov 2016 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2016 10:29 AM (IST)

हिमाचल में मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ने से लोगों की कंपकपी छूट रही है।

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल में मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ने से लोगों की कंपकपी छूट रही है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे लोगों को और ठंड का सामना करना पड़ेगा।

पढ़ें: हिमाचल में ठंड बढ़ी, बारिश की कोई उम्मीद नहीं

कई दिनों से मौसम साफ रहने के बाद आज दूसरे दिन भी प्रदेशभर में हल्के बादल छाए हुए हैं। इस कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान गिरा है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। प्रदेश भर में सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं चलती रही। राजधानी शिमला में सुबह स्कूली बच्चें भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। लाहुल स्पीति जिले की अधिकतर चोटियों पर बुधवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने के बाद लोगो को शुष्क सर्दी सताएगी।

पढ़ें: हिमाचल में छाए बादल, बारिश की अभी उम्मीद नहीं

आगामी दिनों में भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आई है लेकिन न्यूनतम तापमान में कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा है। दिन भर बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान गिरा है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: