विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुक्खू की वीरभद्र के खिलाफ सियासी जंग तेज

By Edited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 10:29 AM (IST)

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह में चल रही तनातनी के बीच सुक्खू ने सियासी जंग को तेज कर दिया है।

सुक्खू की वीरभद्र के खिलाफ सियासी जंग तेज
सुक्खू की वीरभद्र के खिलाफ सियासी जंग तेज

शिमला [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह में चल रही तनातनी के बीच सुक्खू ने सियासी जंग को तेज कर दिया है। वीरभद्र सिंह द्वारा संगठनात्मक जिलों के गठन के विरोध के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सात नए ब्लॉको का गठन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संख्या और बढ़ने वाली है। इस संबंध में सुखविद्र सिंह सुक्खू ने प्रस्ताव तैयार कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में इसे हरी झंडी मिलने के बाद हाईकमान से मोहर लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: बचपना छोड़ अपनी जिम्मेवारी ढंग से निभाएं सुक्खू : वीरभद्र सिंह

प्रदेश कांग्रेस में सचिवों की संख्या बढ़ाए जाने और संगठनात्मक जिले बनाए जाने का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विरोध किया था। इस संबंध में कई दिनों तक आपसी तनातनी जारी रही थी। अब नए सात ब्लॉको के गठन के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष में तनातनी और बढ़ने की संभावना है। सुक्खू ने संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए नए ब्लॉक बनाने का फार्मूला निकाला था और इसका काफी विरोध भी हुआ था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के भाजपा अध्यक्ष होंगे जेपी नड्डा

कहां-कहां नए सात ब्लॉको का गठन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सात नए संगठनात्मक ब्लॉको में नौहराधार, डोडरा क्वार, लडभड़ोल, बालीचौकी, बिझडी सहित दों अन्य नए ब्लॉक शामिल किए है। नौहराधार को राजगढ़ से, बिझड़ी को बड़सर से, डोडरा क्वार को चिढ़गाव से, बालीचौकी को सराज ब्लॉक से, लडभड़ोल को जोगेद्रनगर ब्लॉक से अलग किया जाएगा।

कांग्रेस कमेटी के 85 ब्लॉक

वर्तमान में प्रदेश काग्रेस कमेटी ने 17 संगठनात्मक जिले बनाकर 85 ब्लॉक बनाए हुए है, जबकि पूर्व में कांग्रेस पार्टी में एक विधानसभा हलके पर एक ब्लॉक हुआ करता था।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: