विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बचपना छोड़ अपनी ज‍िम्‍मेवारी ढंग से न‍िभाएं सुक्‍खू : वीरभद्र स‍िंह

By Munish DixitEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 03:01 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 03:49 PM (IST)

चुनाव से ठीक पहले ह‍िमाचल कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। मुख्‍यमंत्री वीरभद्र स‍िंह व कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष सुखव‍िंद्र सुक्‍खू के बीच तकरार शुरू हो गया है।

बचपना छोड़ अपनी ज‍िम्‍मेवारी ढंग से न‍िभाएं सुक्‍खू : वीरभद्र स‍िंह
बचपना छोड़ अपनी ज‍िम्‍मेवारी ढंग से न‍िभाएं सुक्‍खू : वीरभद्र स‍िंह

धर्मशाला [जेएनएन] : चुनाव से ठीक पहले हिमाचल कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के बीच बयानबाजी का तगड़ा युद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा है कि सुक्खू बचपना छोड़े और जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है, उसे सही ढंग से निभाएं।

यह भ्ाी पढ़ें: वीरभद्र सिंह बोले पहले अपना क्षेत्र देखें सुक्खू

बाली और कौल सिंह के मुख्यमंत्री बनने के सुखविंद्र सिंह के बयान पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसे बयान देना उनका बचपना है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने किरदार से जीतता है, कई मुख्यमंत्री चुनाव हार भी जाते हैं। जिला कांगड़ा के सुलह हलके के धीरा में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि इस तरह के ब्यान देने से सुक्खू के पद की गरिमा भी कम होती है, इसलिए वह बचपना छोड़ जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है। उसका निर्वहन सही ढंग से करे, पार्टी की सरकार और संगठन व सरकार का अच्छा तालमेल है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के भाजपा अध्यक्ष होंगे जेपी नड्डा