विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरभद्र स‍िंह बोले पहले अपना क्षेत्र देखें सुक्‍खू

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 05:54 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 06:23 PM (IST)

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले अपने विधानसभा क्षेत्र को देखें और वहां की तैयारी करें।

वीरभद्र स‍िंह बोले पहले अपना क्षेत्र देखें सुक्‍खू
वीरभद्र स‍िंह बोले पहले अपना क्षेत्र देखें सुक्‍खू

धर्मशाला [जेएनएन] : सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले अपने विधानसभा क्षेत्र को देखें और वहां की तैयारी करें। वीरभद्र सिंह ने यह बात सुक्खू के उस बयान के संदर्भ में कही है जिसमें उन्होंने कहा था कि युवाओं की नई फौज तैयार की जा रही है। इस पर सिंह का कहना था कि यह अच्छी बात है कि पार्टी के साथ युवा जुड़ रहे हैं, पर यह भी सच्चाई है कि टिकटों का आवंटन अकेले सुक्खू के कहने पर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के भाजपा अध्यक्ष होंगे जेपी नड्डा

पालमपुर में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि इसके लिए बाकायदा सबकी राय होगी, उसके बाद ही निर्णय लिए जाएंगे। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदला में जनसभा के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
वहीं,सीएम वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर पूछे गए प्रश्न के सवाल पर स्पष्ट कहा है कि यह वक्त की जरूरत है,निश्चित तौर पर इसका विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी विकास कार्य होते हैं तो उससे कहीं ना कहीं स्थानीय लोग प्रभावित हो जाते हैं,लेकिन विकास के लिए यह जरूरी होता है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: