विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीएम वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा ने वापस ली याचिका

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 01 May 2017 09:55 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 03:31 PM (IST)

वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपनी याचिका वापस ले ली है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीएम वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा ने वापस ली याचिका
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीएम वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा ने वापस ली याचिका

नई दिल्ली,एएनआइ। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट से आज अपनी याचिका वापस ले ली है।

इस याचिका में राज्य सरकार की इजाजत के बिना आरोपपत्र दाखिल करने को अवैध बताया गया था। साथ ही, आरोपपत्र को खारिज करने की की भी मांग गई थी।

अब इस मामले में सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट पर पटियाला हाऊस कोर्ट तीन मई को संज्ञान ले सकती है।

उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल करते हुए पूरे कानूनी तौर-तरीके नहीं अपनाए, ऐसे में कोर्ट को चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लेना चाहिए। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रतिभा सिंह की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

प्रतिभा सिंह की ओर से दायर अर्जी में कहा गया था कि सीबीआई ने दिल्ली पुलिस स्पेशल इस्टेबलिस्ट में एक्ट का पालन नहीं किया है। इसके मुताबिक, अगर सीबीआई किसी राज्य में जांच व छापेमारी करती है तो इसकी अनुमति राज्य सरकार से लेना अनिवार्य है।

अपनी रिपोर्ट में सीबीआई ने करीब 222 गवाहों की भी सूची पेश की थी। सीबीआई ने 23 सितंबर, 2016 को वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह अन्‍य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ेंः वीरभद्र सिंह की पत्नी की याचिका पर कोर्ट ने मांगा जवाब

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें