विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल में प्रचंड ठंड ने बढ़ाई दिक्कत

By Edited By:
Published: Thu, 12 Jan 2017 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2017 11:41 AM (IST)

बर्फबारी के बाद चल रही शीतलहर के कारण ह‍िमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। शिमला में इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : बर्फबारी के बाद चल रही शीतलहर के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। शिमला में इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जनजातीय क्षेत्र कल्पा व केलंग में भी प्रचंड ठड से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बर्फबारी, कई मार्ग बंद

प्रदेश के कई स्थानों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के बाद सुबह व शाम सड़कों पर पानी जम रहा है। इससे सड़को पर फिसलन हो गई है। इससे वाहन चालकों सहित आम लोगों को चलने में दिक्कत हो रही है। बर्फ में जमे कोहरे के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके है। शिमला में पेयजल पाइपें ठंड के कारण जम गई है। कई जगह पानी जमने के कारण पाइपें फट गई है। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड में पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस जबकि केलंग का न्यूनतम तापमान माइनस 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोलन का तापमान माइनस 1.0 डिग्री व मनाली का तापमान माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे मे आने वाले दिनो मे भी लोगो की मुश्किले बढ़ने वाली है।

पढ़ें: रोहतांग दर्रे में एक फुट बर्फबारी, लाहुल का कुल्लू से संपर्क कटा

कई जगह बारिश व बर्फबारी

बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हुई। भरमौर में 10 सेटीमीटर, कोटी आठ सेटीमीटर, मनाली छह सेटीमीटर, केलंग एक सेटीमीटर, कल्पा पांच सेटीमीटर व शिमला मे एक सेटीमीटर बर्फ गिरी। गोहर मे 15 मिलीमीटर, पडोह छह मिलीमीटर व जोगेद्रनगर मे 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: