यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुख्यमंत्री बोले, अवैध है डॉक्टरों की हड़ताल
हिमाचल प्रदेश में चल रही सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अवैध बताया है।

जेएनएन, शिमला: प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर चल रही सरकारी संस्थानों के चिकित्सकों की हड़ताल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अवैध करार दिया है। आज शिमला में राज्य योजना बोर्ड की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि डॉक्टरों ने अपनी मांगे मंनवाने का जो तरीका अपनाया है। वो सही नहीं है।
यह भी पढ़ें: सीएम के सामने ही उलझ पड़े विधायक
डॉक्टरों को समय पर आकर मरीजों उपचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास सीमित संसाधन हैं। बावजूद उसके सरकार प्रदेश में विकास के कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य योजना बोर्ड में 57 सौ करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली मार्च से बजट सत्र शुरू होगा।