यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीएम के सामने ही उलझ पड़े विधायक
ऊना के गगरेट में आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सामने किसी मसले को लेकर चिंतपूर्णी व गगरेट के कांग्रेस के ...और पढ़ें

जेएनएन, गोंदपुर बनेहड़ा(ऊना): जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार व गगरेट के विधायक राकेश कालिया के रिश्तों पर जमीं बर्फ पिघल नहीं पाई है। इनके आपसी संबंध किस कद्र बिगड़ चुके हैं, इसकी झलक आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आगमन पर भी दिखी। गगरेट के गोंदपुर बनेहड़ा में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करने के बाद जब वह कार से पंजाब के दसूहा में प्रचार के लिए रवाना हो रहे थे तो विधायक राकेश कालिया व विधायक कुलदीप कुमार के बीच किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो पड़ी।
यह भी पढें: प्राथमिकताओं पर काम न होने से छलका विधायकों का दर्द
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पंजाब के दसूहा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होने के लिए तैयार खड़ी कार की अगली सीट पर बैठे तो कार की पिछली सीट पर बैठे नूरपुर के विधायक अजय महाजन के साथ कुलदीप कुमार भी बैठ गए। इसी बीच विधायक राकेश कालिया आए और कार की पिछली सीट की खिड़की खोल कर कुलदीप कुमार के साथ कुछ बात कहने के दौरान दोनों में नोंकझोंक हो पड़ी। मौके की नजाकत को समझते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीच में हस्तक्षेप किया। इसके बाद विधायक कालिया व विधायक कुलदीप कुमार मुख्यमंत्री की कार में सवार होकर दसूहा की ओर निकल गए।