विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला-धर्मशाला फोरलेन पर बनेंगे आठ बाईपास

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 07 Dec 2017 10:05 AM (IST)

हमीरपुर बाईपास 10 किलोमीटर का बनेगा। जो पहले भोटा से डिडवीं टिक्कर और फिर कोहली से बाईपास मट्टनसिद्ध होते हुए हार्उंसग बोर्ड कॉलोनी से सलासी निकलेगा।

शिमला-धर्मशाला फोरलेन पर बनेंगे आठ बाईपास
शिमला-धर्मशाला फोरलेन पर बनेंगे आठ बाईपास

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। एनएच विभाग ने शिमला-धर्मशाला को जोडऩे वाले फोरलेन को लेकर फाइनल डीपीआर तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दी है। इसके 5000 करोड़ रुपये कीअनुमानित राशि तय की गई है। अधिशाषी अभियंता योगेश यादव ने बताया कि इसमें 46 किलोमीटर लंबाई के आठ बाईपास बनेंगे और साथ ही आठ सुरंगों का निर्माण भी किया जाएगा। मंगलवार को इसकी फाइनल डीपीआर प्रदेश सरकार को दी गई दी गई और टेंडर प्रक्रिया के लिए फाइल केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

 

हमीरपुर बाईपास 10 किलोमीटर का बनेगा। जो पहले भोटा से डिडवीं टिक्कर और फिर कोहली से बाईपास मट्टनसिद्ध होते हुए हार्उंसग बोर्ड कॉलोनी से सलासी निकलेगा। नादौन बाईपास मझीण चौक पर निकलेगा जो गगाल से चलेगा। यहां पर 620 मीटर लंबी सुरंग बनेगी जो टिल्लू-ब्यासपुल पर निकलेगी। ज्वालाजी बाईपास छह किलोमीटर लंबा होगा जो माया होटल के पास चलकर मंदिर के दूसरी तरफ सपड़ी में निकलेगा। दौलतपुर-कांगड़ा सुरंग के पास दो किलोमीटर लंबा बाईपास बनेगा। वहीं घणाहट्टी बाईपास 1650 मीटर का होगा और इसमें दो सुरंगें बनेंगी। दाड़लाघाट बाईपास 18 किलोमीटर का होगा, इसी

तरह घुमारवीं बाईपास बनेगा।

 

यह भी पढ़ें:  एचआरटीसी कर्मियों के लाखों संडे लैप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।