विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साधारण किराये में करें अब एसी बस का सफर

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 25 Aug 2017 10:31 AM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2017 10:49 AM (IST)

ये बसें बीएस-4 मानक की होंगी। प्रदेश में सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस अब राष्ट्रीय उच्चमार्गों पर पेट्रोलिंग करेगी।

साधारण किराये में करें अब एसी बस का सफर
साधारण किराये में करें अब एसी बस का सफर

शिमला, राज्य ब्यूरो। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने चुनाव से ठीक पहले साधारण बसों के किराये में एयर कंडिशन (एसी) बसों में सफर करने का एलान किया है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि प्रदेश के 40 रूटों पर सितंबर महीने से इन एसी बसों को शुरू किया जा रहा है। इनमें इंटर स्टेट सहित कुछ बाहरी राज्यों के लिए भी सुविधा प्रदान की जाएगी। एचआरटीसी अपने बस बेड़े में 325 नई बसों

को शामिल करने जा रहा है।

 

ये बसें बीएस-4 मानक की होंगी। प्रदेश में सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस अब राष्ट्रीय उच्चमार्गों पर पेट्रोलिंग करेगी। सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस को दो गाडिय़ों सहित 10 बुलेट मोटरसाइकिल दिए गए हैं। बाली ने बताया कि पुलिस विभाग को सड़क सुरक्षा के तहत 2.35 करोड़ और राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर क्रेश बैरियर लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग को 50 लाख की राशि जारी की गई है। इसके अलावा नागरिक आपूर्ति निगम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के लिए 50 सोलर लाइटें भी दी हैं। वाटर ट्रांसपोर्ट के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार 32 करोड़ रुपये की राशि देने को तैयार है जिसके तहत भाखड़ा के लिए 28 करोड़ जबकि कोल्ड डैम व चमेरा के लिए 2-2 करोड़ रुपये देने को कहा है। परिवहन मंत्री ने एचआरटीसी की बसों की बुकिंग के लिए पोर्टल भी लांच किया है। अनुबंध कर्मियों को 50 फीसद ग्रेड पे जारी कर दिया है। इसका फायदा साढ़े पांच हजार कर्मियों को मिलेगा।

 

एचआरटीसी को मिले 325 ड्राइवर 249 पद खाली एचआरटीसी को 325 नए चालक मिल गए हैं। हालांकि 249 पद खाली रह गए हैं। निगम ने वीरवार को परिणाम घोषित कर दिया। 574 चालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। निगम ने 249 खाली रह गए विभिन्न वर्गों के पदों को अन्य श्रेणी से भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है इसके लिए अनुमति मांगी जा रही है।

 

ठियोग हादसे में बाजू गंवाने वाले को पांच लाख की एफडी परिवहन मंत्री ने कहा कि ठियोग बस अड्डा गिरने के दौरान हादसे में घायल बिहार के 15 वर्षीय मिथुन कुमार के नाम पांच लाख रुपये की एफडी की गई है। मिथुन की उस हादसे में बाजू कट गई थी। यह एफडी पंद्रह साल के लिए होगी। इसके अलावा हादसों में जान गंवाने वालों को 5-5 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें:  ब‍िलासपुर में कार खाई में ग‍िरी, बाप व बेटे की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।