विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोगेंद्रनगर के पाबो नाले में मिला लापता बुजुर्ग का शव

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2016 03:12 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 03:25 PM (IST)

जोगेंद्रनगर के बस्‍सी पुल‍िस चौकी के तहत आने वाले पाबो गांव से लापता बुजुर्ग का शव एक नाले के समीप म‍िला है। यह बुजर्ग पांच अगस्‍त से लापता था।

News Article Hero Image

द्रुब्बल [जेएनएन] : जिला मंडी के जोगेंद्रनगर के द्रुब्बल कर पंचायत धार के वार्ड पाबो से एक किलोमीटर दूर नाले में एक बुजुर्ग का शव मिला है। बुजुर्ग की पहचान जयराम (62) पुत्र सरन निवासी पाबो के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जोगेंद्रनगर अस्पताल भेज दिया है। जयराम 5 अगस्त से घर से लापता था। उसके परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया था।

पढ़ें: चंबा के नैनीखड्ड में कार दुर्घटनाग्रस्त, मां-बाप की मौत, बेटा घायल

सोमवार को उसके परिजनों ने एक बार फिर से ग्रामीणों के साथ मिलकर नाले के आस पास और नाले में उसकी तलाश कर रह थे। बारिश के रुकने के कारण नाले का जलस्तर भी कम हो गया था, जिसके कारण गांव पाबो से लगभग 1 किलोमीटर दूर नाले में जयराम का शव मिल गया। शव के मिलते ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस चौकी बस्सी के जांच अधिकारी पूर्ण चंद अपनी टीम के साथ पाबो गांव मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दया।