विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल के मंडी में 76 लाख की नकदी मामले में जांच शुरू

By Munish DixitEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 11:44 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 11:48 PM (IST)

बड़े नोटों पर लगी पाबंदी के बाद सर्तक हुई हिमाचल पुलिस के हाथ लगी एक गाड़ी से बरामद हुए लाखों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मंडी [जेएनएन] : बड़े नोटों पर लगी पाबंदी के बाद सर्तक हुई हिमाचल पुलिस के हाथ लगी एक गाड़ी से बरामद हुए लाखों रुपयों के मामले में अब आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मनाली की एक कंपनी के एक स्टोरकीपर व चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस को पिछले कल मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही एक गाड़ी से 76 लाख की नकदी मिली थी। इस नकदी को गिफ़ट पैक में छुपाया गया था। पुलिस ने गिफ़ट पैक के बारे में पूछा था, तो गाड़ी में सवार दो कंपनी के कर्मियों ने इसमें ड्राई फ्रूट होने की बात कही थी। लेकिन बाद में इसमें लाखों रुपये निकला था।

पढ़ें: नूरपुर में चार हजार की जाली करेंसी बरामद

इस गाड़ी में 50 लाख पांच सौ रुपये के नोटों के रूप में तथा 26 लाख एक हजार रुपये के नोटों के रूप में बरामद हुआ थे। यह गाड़ी कुल्लू व मनाली में एक बड़े प्रोजेक्ट की नामी कंपनी की बताई जा रही है। यह धन कहां ले जाया जा रहा था, इस बारे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि इस बारे जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस गाड़ी नंबर एचपी-58-7707 को हरदेश कुमार निवासी गोरखपुर चला रहा था।

इसके अलावा गाड़ी में जगमोहन नामक एक अन्य व्यक्ति भी था। सुंदरनगर के धनोटू के पास नाके में यह करेंसी बरामद हुई है। यह मनाली के सोलंगनाला की एक कंपनी के कर्मी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को फिलहाल आयकर विभाग को सौंप दिया है। इसके अलावा गाड़ी में मौजूद कर्मियों से पूछताछ जारी है। यह धन हिमालयन रोप-वे कंपनी का है तथा इसके अकाउंटेंट ने माना है कि यह धन कंपनी का ही है।

पढ़ें: हिमाचल में बैंकों व डाकघरों में उमड़ी भीड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।