यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सरचू पुल पर मंडराया खतरा, मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध
मनाली-लेह मार्ग में देर रात से यातायात बंद हो गया है। इस मार्ग में आने वाले सरचू नाले में बने ...और पढ़ें

मनाली, (जेएनएन) : सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। सरचू नाले में बने पुल की प्लेटे हिल जाने से इस मार्ग पर वाहनों के पहिए जाम हो गए है। मनाली से लेह जाने वाले पर्यटक वाहनों को केलांग और दारचा में रोका जा रहा है। जबकि लेह से मनाली आने वाले पर्यटक वाहन सरचू में रोक दिए गए है। सरचू के दोनों और वाहनों की लंबी लाइने लग गई है। मार्ग अवरुद्ध हो जाने से पर्यटको को वाहनों में ही रात काटनी पड़ी है।
पढ़ें:मौसम के तेवर तल्ख, हाई अलर्ट जारी
सीमा सड़क संगठन के कमान्डर कर्नल राजेन्द्र ने बताया की बीआरओ के जवान रात से ही पुल की मरम्मत करने में जुट गए है। उन्होंने बताया की आज दोपहर तक मनाली लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी। उधर, सरचू के व्यवसाई विशाल ठाकुर ने बताया की मार्ग के अवरुद्ध हो जाने से सरचू में सैलानियो का जमघट लग गया है। उन्होंने बताया की पर्यटको को हर सम्भव सुविधा उपलव्ध करवाई जा रही है।
