विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम के तेवर तल्ख, हाई अलर्ट जारी

By Edited By:
Published: Sat, 06 Aug 2016 01:00 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में मानसून की बारिश छह, सात व आठ अगस्त को भारी तबाही मचा सकती है। इस सं

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में मानसून की बारिश छह, सात व आठ अगस्त को भारी तबाही मचा सकती है। इस संबंध में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को क्षेत्रों का दौरा करने को कहा है, जिससे सरकारी, सार्वजनिक व निजी भवन जो खतरनाक है उनसे जान माल का कोई नुकसान न हो। आपदा प्रबंधन बोर्ड की तरफ से विभागों को लिखित आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत लोक निर्माण विभाग, आइपीएच विभाग, विद्युत बोर्ड और नगर निगम व नगर पालिकाओं को ऐसे भवनों का पता लगाने को कहा है, जिनके भारी बारिश में गिरने की आशंका है। इस संबंध में सर्वे करने के आदेश जारी किए गए हैं और सर्वे में उपलब्ध भवनों का पूरा ब्यौरा लेकर वहां की स्थिति पर नजर रखने और ऐसे मकानों व स्थानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली तक करवाने को कहा गया है।

अब तक 315 करोड़ का नुकसान

प्रदेश में बारिश से अब अभी तक 315 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। यही नहीं 12 के करीब लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में हर दिन नुकसान की रिपोर्ट देने को कहा है।

राहत के तौर पर 62 करोड़ रुपये जारी

प्रदेश सरकार ने बारिश से प्रदेश में हुए नुकसान को देखते हुए शुक्रवार को 62 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। अभी तक करीब 150 करोड़ रुपये राहत के तौर पर जारी किए हैं।

........

प्रदेश में 6, 7 व 8 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस संबंध में सभी विभागों को एलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील मकानों का पता लगाने को कहा गया है। शुक्रवार को 62 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की गई।

-डीडी शर्मा, विशेष सचिव, आपदा प्रबंधन।