विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई के डिजाइनर सजाएंगे मनाली में कंगना का घर

By Edited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 11:37 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के मनाली में पहाड़ी शैली में बन रहे कंगना रणौत के घर को मुंबई के डिजाइनर सजाएंगे

मुंबई के डिजाइनर सजाएंगे मनाली में कंगना का घर
मुंबई के डिजाइनर सजाएंगे मनाली में कंगना का घर

मनाली [जेएनएन]: बॉलीवुड में हिमाचल की बेटी के नाम से धमाल मचाने वाली कंगना रणौत के घर को मुंबई के डिजाइनर सजाएंगे। डिजाइनरों की टीम जल्द मनाली पहुंच जाएगी। कंगना मनाली के सिमसा में पहाड़ी शैली में अपना घर बना रही है। उनके घर का काम जोर-शोर से चल रहा है। इसी महीने कंगना का जन्मदिन भी है। कंगना के पिता अमनदीप का कहना है कि कंगना का अभी मनाली आने का कोई कार्यक्रम नहीं है, लेकिन घर को सजाने के लिए डिजाइनरों की टीम मनाली आ रही है।

यह भी पढ़ें: Exclusive : कंगना रनौत के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर जमकर हंस पड़ी ये एक्ट्रेस

उनका कहना है कि कंगना का प्रदेश से काफी लगाव है, इसलिए वह इंगलैंड के बजाय मनाली में अपना आशियाना बना रही है। कंगना के घर का नक्शा बनाने वाले वास्तुकार दुनी चंद की मानें तो घर पहाड़ी शैली में बनाया जा रहा है। घर में किचन सहित तीन बैड रूम, पूजा घर, हाल और डाइनि‍ंग रूम, स्वीम‍िंग पुल व ड्राइंग रूम बनकर तैयार हो रहा है। सर्दी से बचने के लिए फायर प्लेस की अलग से व्यवस्था की जा रही है। कंगना के घर का निर्माण कर रहे ठेकेदार प्रताप का कहना है कि सर्दियों के चलते काम धीमा चल रहा है, लेकिन इस साल के अंत तक घर बनकर तैयार हो जाएगा। कंगना के प्रशंसक एवं पंचायत प्रधान शिव राम ठाकुर ने बताया कि कंगना के सिमसा में घर बनने से पंचायत के लोग खुश है तथा कंगना का सिमसा आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

यह भी पढ़ें: अपने ही जाल में फंस गए शेखर सुमन, निशाना साधा कंगना पर तो हुए जम कर ट्रोल