विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस देश की समस्या: गडकरी

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 10:01 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 04:49 PM (IST)

कांग्रेस देश की एक समस्या है व जब कांग्रेस हटेगी, तभी देश की समस्या दूर होगी।

कांग्रेस देश की समस्या: गडकरी
कांग्रेस देश की समस्या: गडकरी

कुल्लू, जागरण संवाददाता। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है, जिसका कोई मालिक नहीं। भाजपा परिवारवाद पर नहीं चलती बल्कि राष्ट्रवादी सोच देने वाली पार्टी है। हमारा उद्देश्य सुशासन व विकास है। जब प्रत्येक गरीब व्यक्ति को रोटी-कपड़ा-मकान उपलब्ध होगा, तब हमारा लक्ष्य पूर्ण होगा।

कुल्लू में मंगलवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव व सोनिया गांधी तक ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस देश में यदि किसी की गरीबी हटी तो वह कांग्रेस के चेले-चपाटों की। उन्होंने एक कवि की पंक्तियां सुनाई कि कांग्रेस देश की एक समस्या है व जब कांग्रेस हटेगी, तभी देश की समस्या दूर होगी।

गडकरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद महात्मा गांधी कांग्रेस को समाप्त करना चाहते थे, लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। उनके बाद रहे अन्य प्रधानमंत्री भी इसी तर्ज पर चलते रहे। अब राहुल गांधी स्वयं को गांधीवादी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस का ऐसा बैंड बजाऊंगा कि सब-कुछ तहस-नहस हो जाएगा।

गडकरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी की कि वह भी गांधी का सपना साकार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की ऐसी हालत कर दी है कि शीघ्र ही यह कांग्रेसमुक्त राज्य बनेगा। भाजपा के त्रिदेवों को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसमुक्त देश और भारत का भविष्य बदलना हमारा उद्देश्य है।उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को उज्जवल भविष्य का सपना दिखाया है और भारत का सिर पूरे विश्व में ऊंचा किया है।

यह भी पढ़ें:त्रिदेव सम्मेलन के बहाने भाजपा के चुनावी तेवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।