विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नूरपुर में भूमि विवाद के चलते महिला की हत्या

By Munish DixitEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2016 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 05:23 PM (IST)

नूरपुर उपमंडल के तहत मंगवाल (गंगथ) में भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में दीवार से सिर टकराने से एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नूरपुर [जेएनएन] : जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के तहत मंगवाल (गंगथ) में भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में दीवार से सिर टकराने से एक महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्रांरभिक छानबीन के बाद मृतका के भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जोगिन्द्र सिंह पुत्र धर्म चंद निवासी मंगवाल (गंगथ) के रूप में हुई है। मृतका कमला देवी पत्नी प्रकाश चंद आरोपी
की रिश्ते में चाची लगती थी।

पढ़ें: मंडी में युवक की टांग में घुसा पावर टिल्लर का ब्लेड

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि वीरवार देर शाम आरोपी जोगिन्द्र सिंह का भूमि विवाद के चलते मृतका कमला देवी और उसके पति प्रकाश चंद के साथ किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इस दौरान
आरोपी ने मृतका कमला देवी को जोर से धक्का दिया, जिससे मृतका का सिर दीवार से टकरा गया और वह बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गई। जिसे बाद में सिर में गहरी चोट लगने के कारण मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: