यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मंडी में युवक की टांग में घुसा पावर टिल्लर का ब्लेड
जिला मंडी के नगवाई के साथ लगते खुहडियारी गांव में आज खेत में पावर टिल्लर से काम कर रहा एक ...और पढ़ें

जेएनएन, मंडी : जिला मंडी के नगवाई के साथ लगते खुहडियारी गांव में आज खेत में पावर टिल्लर से काम कर रहा एक युवक पावर टिल्लर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। गांव का चेत राम अपने खेतों में पावर टिल्लर से काम कर रहा था कि उसका एक ब्लेड उसकी टांग के बीच में घुस गया।
पढ़ें: जोगेंद्रनगर में युवती ने फंदा लगाकर दी जान
इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से कुल्ल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रदेश में पावर टिल्लर से कई घटनाएं सामने आ रही है। इससे कुछ स्थानों में लोगों की मौत भी हो चुकी है।
