विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से इन्‍कार पर वायरल कर द‍िया अश्‍लील वीडियो

By Munish DixitEdited By:
Published: Thu, 24 Nov 2016 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2016 11:03 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के ज‍िला कांगड़ा में एक लड़की ने एक लड़के को शादी से क्‍या इन्‍कार दिया। लड़के ने लड़की की अश्‍लील वीड‍ियो बनाकर ही वायरल कर दी।

News Article Hero Image

जेएनएन, पालमुपर : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक लड़की ने एक लड़के को शादी से क्या इन्कार दिया। लड़के ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर ही वायरल कर दी। यह मामला कांगड़ा जिला के थुरल में सामने आया है। थुरल क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है।

पढ़ें: तांत्रिक के पास ले जाने के बहाने करता रहा दुराचार, और अब....

लड़की ने पुलिस चौकी थुरल में शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि थुरल क्षेत्र का एक लड़का उसे धोखे से एक होटल में ले गया। यहां उसने कुछ नशीली वस्तु खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसमें उसका एक साथी भी शामिल है। लड़की का आरोप है कि लड़के ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। लड़की का आरोप है कि शादी से इन्कार करने पर उसने वीडियो को वायरल कर दिया है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि थुरल चौकी में ऐसी शिकायत आई है। मामला थाना पालमपुर को भेजा है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। लड़की का मेडिकल करवाया जाएगा व आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें: पानी भरने गई नाबालिग लड़की से दो युवकों ने किया दुराचार