विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरेश भारद्वाज बोले थके और र‍िटायर लोग चला रहे प्रदेश सरकार

By Munish DixitEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 12:55 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 01:24 PM (IST)

भाजपा चार्जशीट कमेटी के प्रदेश संयोजक एवं व‍िधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा क‍ि कांग्रेस की प्रदेश सरकार के समय में प्रदेश में भ्रष्‍टाचार का बोलबाला है।

News Article Hero Image

जेएनएन, हमीरपुर : कांग्रेस की प्रदेश्ा सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा तैयार की जा रही चार्जशीट कांग्रेस सरकार के लिए कफन साबित होगी। यह बात भाजपा चार्जशीट कमेटी के प्रदेश संयोजक एवं विधायक सुरेश भारद्वाज ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार के समय में प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

पढ़ें: वीरभद्र बोले नियमों के तहत ही हुई है सीपीएस की नियुक्ति

मुख्यमंत्री अपने ही मामलों में व्यस्त रह रहे है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं। इसको लेकर भाजपा की चार्जशीट 20 दिसंबर तक तैयार हो जाएगी तथा इसे 24 दिसंबर को प्रदेश्ा के राज्यपाल व राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह के वकीलों को फीस कहां से दी जा रहा है, यह भी एक घोटाला है जो जनता के सामने जल्द सामने आएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की सरकार को थके व रिटायर लोग चला रहे हैं।

पढ़ें: भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती