विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल के कई स्थानों में बर्फबारी शुरू

By Munish DixitEdited By:
Published: Wed, 04 Jan 2017 12:53 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 12:57 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में देर रात से मौसम ने अपना रूख बदला है। रात से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

धर्मशाला [वेब डेस्क] : हिमाचल प्रदेश में देर रात से मौसम ने अपना रूख बदला है। रात से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश व ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई हैं। वहीं बारिश से कुछ राहत मिली है। प्रदेश के जिला लाहुल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा व चंबा के ऊंचाई वाले स्थानों में रात से बर्फबारी शुरू हो गई है। धर्मशाला में हल्की बूंदाबादी हो रही है।

पढ़ें: हिमाचल में सात तक भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी

कुल्लू व लाहुल स्पीति को जोडऩे वाले रोहतांग दर्रे में भी बर्फबारी हो रही है। इससे रोहतांग से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलंग में तापमान माइनस में पहुंच गया है, यहां आज सुबह तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात जनवरी तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। शिमला, मनाली व धर्मशाला से अभी बर्फबारी दूर है। यहां हल्की बूंदाबांदी ही हो रही है।

पढ़ें: झटका : आइस स्केटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिमला से गुड़गांव शिफ्ट

तस्वीरें : हिमाचल के लाहुल स्पीति में बर्फबारी शुरू