यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर्फ योजनाएं बनीं पर नहीं मिट पाई गरीबी : शांता कुमार
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि आजादी के सात दशक के बाद भी देश में गरीबी की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

धर्मशाला [जेएनएन] : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि आजादी के सात दशक के बाद भी देश में गरीबी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सरकारों ने गरीबों की उत्थान के लिए बार-बार पंचवर्षीय योजनाएं तो बनाई, लेकिन यह योजनाएं जनता तक पहुंच ही नहीं पाई और देश में आज भी गरीबी ही है। आज धर्मशाला के तपोवन स्थित चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन (कॉर्ड) के नव निर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शांता कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार देश में गरीबी को मिटाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहन दे रही है, जिसके लिए कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं।
पढ़ें: शांता कुमार फिर बोले, अब नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव
यूपी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 400 पदों के लिए किए गए 14 लाख आवेदन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ डिग्री लेना ही रोजगार पैदा नहीं करता, बल्कि स्किल होना जरूरी है। कार्यक्रम के समापन के दौरान उन्होंने कॉर्ड के दिव्यांग लोगों के उपकरण के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर शांता कुमार की पत्नी शैलजा व कॉर्ड की निदेशक डॉ. क्षमा मैत्रे सहित कई लोग मौजूद थे।
