विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्र‍िदेव सम्‍मेलन में अब शाह नहीं जेटली देंगे ट‍िप्‍स

By Munish DixitEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 03:13 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 03:26 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के ज‍िला कांगड़ा में होने जा रहे त्र‍िदेव सम्‍मेलन में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नहीं बल्कि वित्त मंत्री अरूण जेटली आएंगे।

त्र‍िदेव सम्‍मेलन में अब शाह नहीं जेटली देंगे ट‍िप्‍स
त्र‍िदेव सम्‍मेलन में अब शाह नहीं जेटली देंगे ट‍िप्‍स

धर्मशाला [जेएनएन]: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में भाजपा के होने जा रहे त्रिदेव सम्मेलन में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नहीं बल्कि वित्त मंत्री अरूण जेटली आएंगे। भाजपा का कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन 20 जनवरी को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में होना है, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आना तय था। पर अब त्रिदेव सम्मेलन से दो दिन पूर्व ही अमित शाह का रैत का दौर रद्द हो गया है और उनकी जगह पर अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली त्रिदेव सम्मेलन में मुख्यतिथि होंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के भाजपा अध्यक्ष होंगे जेपी नड्डा

अमित शाह के इस दौरे के रद्द होने के पीछे देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव भी है। हालांकि अमित शाह के दौरे के रद्द होने से भाजपाइयों को कुछ मायूसी जरूर हाथ लगी है, लेकिन अब वह वित्त मंत्री अरूण जेटली के सहारे ही जहां भाजपा को चुनावी मंत्र देंगे तो प्रदेश कांग्रेस सरकार को भी घेरने के टिप्स देंगे। भाजपा के प्रवक्ता राकेश शर्मा ने बताया कि अब जेटली इस कार्यक्रम में अाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ योजनाएं बनीं पर नहीं मिट पाई गरीबी : शांता कुमार