विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स रैकेटः शिमला और कुल्लू में भी हैं सरगना की जड़ें

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 05 Apr 2017 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 05 Apr 2017 12:41 PM (IST)

सेक्स रैकेट चलाने वाला गिरोह केवल मैक्लोडगंज और मनाली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस गिरोह की जड़ें शिमला व कुल्लू में भी हैं।

सेक्स रैकेटः शिमला और कुल्लू में भी हैं सरगना की जड़ें
सेक्स रैकेटः शिमला और कुल्लू में भी हैं सरगना की जड़ें

मुनीष गारिया, धर्मशाला। मैक्लोडगंज में बैठकर देह व्यापार चलाने वाला गिरोह केवल मैक्लोडगंज और मनाली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस गिरोह की जड़ें शिमला व कुल्लू में भी हैं। गिरोह की ओर से आठ जून, 2015 में बनाई गई वेबसाइट में शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मैक्लोडगंज व मनाली का पेज भी शामिल है। हर पेज के लिए अलग संपर्क नंबर डाला गया है, जो कि पेज के सबसे ऊपर मोटे अक्षरों में लिखा हुआ है। इसके साथ ही होम पेज खुलते ही मॉडल के फोटो के साथ-साथ कैटेगिरी भी बांटी गई है, जिसमें कॉलेज गर्ल्स से लेकर सेलेब्रिटी तक के ऑप्शन दिए गए हैं।

जब 25 मार्च को मैक्लोडगंज में इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, तब पता चला है कि यह सरगना प्रदेश में पिछले दो साल से देह व्यापार का धंधा चला रहा है। हालांकि पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है और उस तक अभी तक पहुंच दूर है। आरोपी ने जून 2015 में एसकोर्ट मैक्लोडगंज, एसकोर्ट धर्मशाला, कुल्लू, मनाली व इंडीपेंडेंट एसकोर्ट शिमला के नाम से वेबसाइट बनाई हुई है।

वेबसाइट में हर जिले व क्षेत्र के लिए अलग से संपर्क नंबर दिए गए हैं। सभी संपर्क नंबर बाहरी राज्य के हैं। इसके अलावा वेबसाइट में युवतियों के चयन के बारे में भी जानकारी भी दी गई है कि किस तरह से कोई भी ग्राहक देह व्यापार के लिए युवतियों व महिलाओं का चयन कर सकता है। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि देह व्यापार के इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्लान बना रही थी। अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

यह भी पढ़ेंः सेक्स रैकेटः मनाली से तीन युवतियां और एक युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः एक रात का दस हजार में होता था सौदा