यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मैक्लोडगंज सैक्स रैकेट मामला: एक रात का दस हजार में होता था सौदा
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में पुलिस द्वारा किए सेक्स रैकेट के खुलासे में अब कई राज सामने आने लगे है।

धर्मशाला [जेएनएन]: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में पुलिस द्वारा किए सेक्स रैकेट के खुलासे में अब कई राज सामने आने लगे है। मैक्लोडगंज में पर्यटकों की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए यहां बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहा है। इस मामले में अब तक की पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि इस काम को यहां काफी समय से अंजाम दिया जा रहा है और यह कार्य कुछ बड़े होटलों में भी चल रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: होटलों में पकड़ा सेक्स रैकट, गिरफ्तार जोड़ों में देवर-भाभी भी शामिल
यहां एक रात के पांच हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक लिए जाते है। कुछ होटलों में नाइट पार्टियों में ऐसी युवतियों को उतारा जाता है और वहीं मोल भाव तय होता है। मैक्लोडगंज में सेक्स रैकेट में कुछ महिला सरगना भी संलिप्त है। इनके फोनों से ही मोल भाव तय होता है अौर ग्राहकों को रिझाने के लिए बाकायदा व्हटसऐप में फोटो भी भेजे जाते हैं। इस मामले में पुलिस जल्द ही ओर भी कई गिरफ्तारियां कर सकती है। इसमें धर्मशाला के ही कुछ लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 100 जोड़े, 14 पुलिस वाले नपे
उल्लेखनीय है कि हिमाचल पुलिस ने शुक्रवार रात को मैक्लोडगंज में दबिश के दौरान पंजाब से दो युवतियों व दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद छह अन्य युवतियों व महिलाओं व चार युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक मैक्लोडगंज व आसपास के इलाकों से कुल 10 लोगों की गिरफ़तारियां हो चुकी हैं। मैक्लोडगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि मैक्लोडगंज में देह व्यापार हो रहा है और जिस्मफरोशी के इस धंधे के लिए पंजाब से युवतियों को बुलाया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैक्लोडगंज के एक होटल में दबिश दी और मौके पर पंजाब से बुलाई गई दो युवतियों को दो युवकों के साथ गिरफ्तार किया। यह सभी लोग पंजाब राच्य से संबंध रखने वाले हैं, इन्होंने पंजाब से ग्राहकों को मैक्लोडगंज में बुलाया इस धंधे को अंजाम दे रहे थे।
