यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केरल में हो रही हत्याओं पर हिमाचल में फूटा गुस्सा
केरल में राष्ट्रवाद से जुड़े कई नागरिकों की हो रही हत्याओं को लेकर आज हिमाचल में भी गुस्सा फूट पड़ा। ...और पढ़ें

जेएनएन, धर्मशाला/शिमला: केरल में राष्ट्रवाद से जुड़े कई नागरिकों की हो रही हत्याओं को लेकर आज हिमाचल में भी गुस्सा फूट पड़ा। केरल की माक्र्सवादी कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आज कई संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया तथा इस मसले पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल विस: राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ बजट सत्र का शुभारंभ
हिमाचल के धर्मशाला में आज विवेकानंद विचार मंच के बैनर तले एक रैली निकाली गई। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इसके बाद एडीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप केरल में हो रहे नृशंस हत्याओं को रोकने की मांग उठाई। इसमें पूर्व मंत्री किशन कपूर, भाजपा विभाग संगठन मंत्री डॉ. संजय ठाकुर, युवा नेता विरेंद्र चौधरी, एडवोकेट आंनद शर्मा, संयोजक सचिन शर्मा सहित कई लोगों ने भाग लिया।

राजधानी शिमला में मानवाधिकार रक्षा मंच के माध्यम से रैली निकाली गई तथा केरल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कसौली में करोड़ो की जमीन सील
बिलासपुर में हिमाचल डेमोक्रेटिक फ्रंट के बैनर तले रैली निकाली गई। वहीं कुल्लू में भी जिला मुख्यालय में इस मसले पर प्रदर्शन किया गया। जिला कांगड़ा के नूरपुर में भी इन हत्याओं के खिलाफ रैली निकाली गई तथा एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।
