विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल व‍िस: राज्‍यपाल के अभ‍िभाषण से हुआ बजट सत्र का शुभारंभ

By Munish DixitEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 11:20 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 11:27 PM (IST)

राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण के साथ हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज आरंभ हो गया। अभ‍िभाषण के बाद सदन ...और पढ़ें

ह‍िमाचल व‍िस: राज्‍यपाल के अभ‍िभाषण से हुआ बजट सत्र का शुभारंभ
ह‍िमाचल व‍िस: राज्‍यपाल के अभ‍िभाषण से हुआ बजट सत्र का शुभारंभ

जेएनएन, श‍िमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज आरंभ हो गया। 12वीं व‍िधानसभा का यह 14वां सत्र आयोज‍ित हो रहा है। राज्‍यपाल ने अपने अभिभाषण की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ की, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनवाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में क‍िए गए सभी वादों को पूरा कर द‍िया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अभिभाषण में कहा क‍ि वित्त वर्ष 2016-17 में 155 डॉक्टरों के पद भरे गए हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि वन संसाधन के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: व‍िस बजट सत्र: भाजपा चार्जशीट और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी

गत चार वर्षों में प्रदेश का संतुल‍ित व‍िकास क‍िया गया है। श‍ि‍क्षा के क्षेत्र में भी व‍िकास हुआ है। प्रदेश में कई स्‍कूल व कॉलेज खोले गए हैं। स्‍कूली बच्‍चों को वर्दी देने के ल‍िए 64 लाख रुपये व्‍यय क‍िए जा रहे हैं। उन्‍होंने चार सालों में श‍ि‍क्षकों सह‍ित अन्‍य व‍िभागों में न‍ियुक्‍‍ित का व‍िवरण द‍िया। प्रदेश सरकार ने 116 करोड़ कौशल विकास के लिए किए वितरित क‍िए हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके अलावा अन्‍य उपलब्धियों को विस्तार से गिनवाया। राज्‍यपाल ने अपना भाषण ह‍िंदी में द‍िया। 7 अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र में 21 बैठकें होंगी। 10 मार्च को प्रदेश का बजट पेश होगा। 30 मार्च को बजट पार‍ित होगा। इस सत्र में करीब 450 सवालों पर सदन में चर्चा होगी। पहले द‍िन सीएम वीरभद्र सिंह ने सदन में अनुपूरक बजट रखा। इसके बाद कार्यवाही कल 11 बजे तक स्‍थग‍ित हो गई।

ह‍िमाचल प्रदेश की अन्‍य खबरों के ल‍िए यहां क्‍लिक करें: