विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व‍िस बजट सत्र: भाजपा चार्जशीट और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी

By Edited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 10:31 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश व‍िस के आज से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। ...और पढ़ें

व‍िस बजट सत्र: भाजपा चार्जशीट और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी
व‍िस बजट सत्र: भाजपा चार्जशीट और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी

जेएनएन, शिमला: आज से शुरू होने वाले ह‍िमाचल प्रदेश बजट सत्र के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत भाजपा चार्जशीट और बेरोजगारी भत्तों के मुद्दे पर वीरभद्र सरकार को पूरी तरह से घेरेगी। चुनावी वर्ष में पेश होने वाले बजट को लेकर विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने सभी को सत्र में मौजूद रहने के निर्देश जारी किए है। मंगलवार को पीटरहाफ में प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई और इसमें 22 के करीब विधायकों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: ह‍िमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से

सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा की चार्जशीट पर चर्चा हुई और मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और सीपीसी को घेरा जाएगा। भाजपा ने पहले ही चार्जशीट पर विधानसभा अध्यक्ष से अग्रिम कार्रवाई मांगी है। भाजपा की चार्जशीट को कांग्रेस सिरे से नकार चुकी है और इसे लेकर चुनावी वर्ष के बजट सत्र में तीखी नोकझोक देखने को मिल सकती है। बजट सत्र के हंगामापूर्ण रहने की आशंका जताई जा रही है। इसके लिए भाजपा ने कमर कस ली है और सभी विधायको को हमले तेज करने के लिए कहा है। भाजपा कांग्रेस के चार साल के कार्यकाल और प्रश्नों के आधार पर वीरभद्र सरकार को घेरेगी। भाजपा के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि बजट सत्र के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। इस दौरान बेरोजगारी भलो के मामले और चार्जशीट को उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस भाजपा को देगी जवाब