विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से

By Edited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 10:20 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आचार्य देवव्रत का अभिभाषण होगा और इसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र रहेगा।

ह‍िमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से
ह‍िमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से

जेएनएन, शिमला: ह‍िमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज बुधवार से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आचार्य देवव्रत का अभिभाषण होगा और इसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र रहेगा। 12वीं विधानसभा का 14वां सत्र आयोजित हो रहा है। सत्र के दौरान 21 बैठकें होंगी। सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए चार दिन रखे गए है।

यह भी पढ़ें: भाजपा चार्जशीट और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जो कि वित्त मंत्री भी है, 10 मार्च को अगले वित्त वर्ष के लिए बजट पेश करेंगे। बजट पर 27 से 30 मार्च तक चर्चा होगी। 30 मार्च को बजट पारित होगा। नौ मार्च व छह अप्रैल को गैरसरकारी सदस्य कार्य के लिए निर्धारित किए गए है। चुनावी वर्ष होने के कारण दोनों दलों कांग्रेस व भाजपा की कोशिश रहेगी कि राजनीतिक तौर पर बढ़त बनाई जाए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस भाजपा को देगी जवाब

ह‍िमाचल प्रदेश की अन्‍य खबरों के ल‍िए यहां क्‍लिक करें: