यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चिकित्सक के निधन पर एचएमओए ने जताया दुख
हिमाचल मेडीकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, महासचिव डॉ. गुरमीत कटोच, सलाहकार डॉ. अजय दत्ता तथा अन्य चिकित्सकों ...और पढ़ें

धर्मशाला [जेएनएन]: हिमाचल मेडीकल ऑफिसर एसोसिएशन कांगड़ा इकाई के अध्यक्ष डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, महासचिव डॉ. गुरमीत कटोच, सलाहकार डॉ. अजय दत्ता तथा अन्य चिकित्सकों ने डॉ. दलजीत के अकस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। वीरवार को इकाई की बैठक में दिवंगत आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
यह भी पढ़ें: बर्फ से जीती, लेकिन तंत्र से हारी कमला
इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. गुरमीत कटोच ने कहा कि डॉ. दलजीत को डयूटी के दौरान धमकाया तथा प्रताडि़त किया गया था। जिस कारण वह मानसिक तनाव में थे। इसी कारण उनकी मौत हो गई। सभी चिकित्सकों ने सरकार और ऊना प्रशासन के ढीले रवैये पर रोष प्रकट किया। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि मेडीकल पर्सनल एक्ट को प्रदेश में जल्द से जल्द लागू करवाया जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।