विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने की अराजकता फैलाने की कोशिश: वीरभद्र

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 01 Aug 2017 10:56 AM (IST)

मुख्यमंत्री सोमवार को धर्मशाला में परिधि गृह के अतिरिक्त परिसर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

भाजपा ने की अराजकता फैलाने की कोशिश: वीरभद्र
भाजपा ने की अराजकता फैलाने की कोशिश: वीरभद्र

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश की है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते देखकर अब भाजपा को सरकार के खिलाफ बड़ा मुद्दा नहीं दिख रहा है तो छिटपुट घटनाओं पर भी ओच्छी राजनीति पर उतारू हो गई है। मुख्यमंत्री सोमवार को धर्मशाला में परिधि गृह के अतिरिक्त परिसर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा, कोटखाई छात्रा प्रकरण के दूसरे दिन ही सरकार ने सीबीआइ जांच की मांग की थी और उच्च न्यायालय में सीबीआइ जांच के लिए आग्रह किया था। आरोप लगाया कि तीसा में भी अशांति फैलाने के पीछे आरएसएस व भाजपा का ही हाथ है। कहा कि अब वहां स्थिति शांतिपूर्ण है। बकौल वीरभद्र सिंह, उनके खिलाफ सीडीकांड के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व मेजर मनकोटिया थे और इन्होंने ही छवि को धूमिल करने का प्रयास किया था।

 

बंद कमरों में गुफ्तगू से नहीं पड़ता फर्क : मेजर विजय

सिंह मनकोटिया व जीएस बाली की गुफ्तगू पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कहा कि मनकोटिया हमेशा फायदे की तलाश में रहते हैं और ऐसे मौकापरस्त लोगों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। 

 

शिंदे ही नहीं, बाली से भी अच्छे संबंध

कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के साथ संबधों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, सुशील कुमार शिंदे के साथ मेरे ही नहीं बल्कि बाली के साथ भी अच्छे संबंध हैं। शिंदे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं और प्रदेश में सभी नेताओं के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। कहा कि प्रदेश में पार्टी मजबूत है और मिशन रिपीट करेगी। पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा,

यह हाईकमान तय करेगा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भाजपा का कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का निर्णय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।