यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्भवती महिलाओं में तनाव कम करता है योग
योग के बहुत से फायदे हैं। ताजा शोध में पाया गया है कि योग गर्भवती महिलाओं में तनाव को कम करता है। योग महिलाओं में कम से लेकर अधिक तनाव तक की स्थिति में लाभदायक रहता है। ब्राउन यूनिवर्सिटी की सिंथिया बेटल ने बताया

रॉडे आइलैंड। योग के बहुत से फायदे हैं। ताजा शोध में पाया गया है कि योग गर्भवती महिलाओं में तनाव को कम करता है। योग महिलाओं में कम से लेकर अधिक तनाव तक की स्थिति में लाभदायक रहता है।
ब्राउन यूनिवर्सिटी की सिंथिया बेटल ने बताया, 'हमारा प्रयास है कि गर्भावस्था के दौरान इस तरह के लक्षणों का सामना करने वाली महिलाओं के इलाज के लिए बेहतर विकल्पों की तलाश की जाए।' अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने 34 गर्भवती महिलाओं को शामिल किया था। शोध में शामिल सभी महिलाएं तनाव के विभिन्न स्तर से गुजर रही थीं। सभी महिलाओं को योग की कक्षाएं दी गईं। उन सभी को कक्षा में योग करने के अलावा घरों पर भी योग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।