विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने बहाने से बहन की सहेली को घर बुलाया और फिर ...

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2016 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 07:48 PM (IST)

रोहतक में दुष्‍कर्म और यौन अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शहर की एक कालाेनी में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, रोहतक। शहर में एक के बाद एक यौन अपराध और दुष्कर्म की घटनाआें ने दहशत पैदा कर दी है। अब शहर की एक कालोनी में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा से उसकी सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया है। युवक ने उसे बहन के बहाने फाेन कर बुलाया और घर पहुंचने पर उसे कमरे में बंद कर हवस का शिकार बना डाला। इस दौरान उसने हत्या करने की धमकी भी दी।

बाद में लड़की के पिता को इस बारे में पता चला तो वह युवक के घर पहुंचे तो युवक और उके साथी ने पुलिस में शिकायत देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। लड़की की चिकित्सा जांच कराई गई है और इसम दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पढ़ें : कोचिंग लेकर घर लौटी बच्ची ने काट ली हाथ की नस, कारण जान मां-बाप के उड़े होश

जानकारी के अनुसार,13 साल की यह लड़की शहर के एक स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ती है। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 30 सितंबर को वह पीजीआइ कैंपस में थी। उसी समय उसके पास कबीर कालोनी में रहनेवाले अमन का फोन आया। अमन की बहन छात्रा की सहेली है।

छात्रा के अनुसार, अमन ने उसकी बहन उसे अपने घर बुला रही है। यह सुनकर वह उसके घर चली गई। छात्रा का वहां पहुंची तो घर पर अमन अकेला था और उसकी बहन वहां नहीं थी। इस पर छात्रा ने उसकी बहन के बारे में पूछा तो अमन कुछ नहीं बाेला और वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर उससे छेड़छाड़ करने लगा।

पढ़ें : घर में बेटी को छोड़ इलाज कराने गए थे माता-पिता, लौटे तो उड़ गए होश

लड़की का आरोप है कि अमन ने उसे हत्या की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे घर के बाहर निकाल दिया। इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को इस संबंध में पूरी जानकारी दी। पिता इस शिकायत को लेकर आरोपी अमन के घर पहुंचा।

लड़की के पिता वहां पहुंचे तो अमन के परिजन तो नहीं मिले। वहां अमन और उसका दोस्त रोहित मिला। लड़की के पिता ने जब युवक से घटना के बारे में पूछा तो दोनों ने छात्रा के पिता को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस से कोई शिकायत की तो उनके पूरे परिवार की हत्या करा देंगे।

पढ़ें : मोबाइल में लड़की का अश्लील वीडियो, पुलिस व आरोपियों में लुकाछिपी का खेल

इसके बाद दो दिन तक पीड़िता और उसके पिता इस मामले पर चुप रहे। बाद में लड़की के पिता ने रिश्तेदारों से इस संबंध में बात की तो उन्होंने पुलिस को शिकायत देने केा कहा। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़ित थाने में पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने छात्रा के बयानों पर अमन के खिलाफ दुष्कर्म करने और रोहित के खिलाफ हत्या की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले आठ पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

पढ़ें : मां के प्रेमी की 10 साल की बेटी पर भी हुई नीयत खराब, फिर मचा बवाल

----------

'' छात्रा के बयानों पर केस दर्ज किया गया है। अमन और रोहित की तलाश जारी है। लड़की का मेडिकल करा दिया गया और उसके164 के बयान भी दर्ज करा दिए है
- सुशीला, जांच अधिकारी।