यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यशपाल मलिक की दिल्ली सील करने की धमकी, कहा- बड़ा करेंगे जाट आंदोलन
जाट प्रधान यशपाल मलिक ने जाट आंदोलन तेज करने की धमकी दी है। उन्हाेंने कहा कि सरकार ने छेड़ा तो ...और पढ़ें

जेएनएन, राेहतक। जाट आंदोलन अब गर्माने लगा है। अखिल जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा तेज करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कि धरनों पर कुछ भी गलत किया और आंदोलनकारियों को किसी तरह से छेड़ा तो जाट इसेे नहीं छोड़ेंगे। हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे और दिल्ली को सील कर देंगे। उन्होंने मांगें जल्द नहीं माने जाने पर आंदोलन को बड़ा करेंगे। सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया तो हम जाएंगे, लेकिन वार्ता नहीं होगी और हम केवल अपना मांगपत्र सौंपेंगे। अब कोई भी वार्ता आंदाेलनकारियों के बीच में ही होगी।
कहा, सरकार से वार्ता जसिया में आंदोलनकारियों के बीच ही होगी
यशपाल मलिक यहां जसिया में जाट आंदोलनकारियों के धरने को संबोधित कर रहे थे। मलिक बुधवार को जसिया धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उन्हें बुलाया तो वह जाएंगे, लेकिन वार्ता नहीं करेंगे। वह सरकार से मांगें पूरी होने के कागज मांगेंगे।

राेहतक के जसिया में जाट आंदाेलनकारियों के धरने को संबोधित करते यशपाल मलिक।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार मांगों के संबंध में पूरे कागजात हमें दिखाएगी तो फिर वह सरकार को जसिया धरने पर बुलाएंगे और धरना कमेटी व लोगों के बीच बातचीत करेंगे। भीड़ मंजूरी देगी तो वह समझौता कर लेंगे, नहीं तो नहीं करेंगे। मलिक ने कहा कि सरकार यदि मांग नहीं मानती है तो उसके दो साल रह गए है। उनमें इतना दम है कि वह दो साल तक धरने को चला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन: धरनास्थलों पर डटे हैं जाट, सरकार की ढाल बनकर खड़े हुए कई मंत्री
यशपाल ने भीड़ से ली पहले अनुमति
मलिक ने सरकार द्वारा वार्ता के लिए बुलाए जाने की मांग पर जाने की बात कही। उन्होंने भीड़ से पूछा कि यदि सरकार उन्हें बुलाए तो बात करनी चाहिए या नहीं तो, भीड़ ने दोनों हाथ खड़े करके यशपाल मलिक का समर्थन किया। भीड़ ने कहा कि वह जाएं, लेकिन मांगें पूरी होनी चाहिए। इसके बाद मलिक ने आश्वासन दिया कि मांग पूरी होगी तो ही वह बात करेंगे और जसिया में सरकार को बुलाकर उनके बीच में समझौता होगा।
धरने पर बैठे लोग नहीं सरकार है टेंशन में
यशपाल मलिक ने कहा कि जसिया धरने पर बैठे लोगों को कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि अब सरकार पूरी तरह से टेंशन में आ चुकी हैं। सरकार उनके पास मैसेज भेज रही है कि वह बातचीत कर लें, लेकिन उन्होंने बातचीत से इन्कार कर दिया है और सरकार से कहा है कि वह पहले मांगों के कागजों को पक्का कर ले। वह इन कागजों को देखने के लिए आएंगे।
यह भी पढ़ें: जाट आंदोलन पर अधिकारियों में सामंजस्य नहीं, एसडीएम- डीएसपी में तू-तू मैं-मैं
पहले छेड़ेंगे नहीं, बाद में छोडेंगे नहीं
यशपाल मलिक ने कहा है कि आंदोलनकारियों के धरने हर जिले में शांतिपूर्वक चल रहे हैं। यदि सरकार ने उनके धरनों को छेड़ने की कोशिश की तो पहले तो वह कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन बाद में वह किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने सरकार को चेताया कि जल्द ही या तो उनकी मांगों को मान लिया जाए, नहीं तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।
