विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाट आंदोलन पर अधिकारियों में सामंजस्य नहीं, एसडीएम- डीएसपी में तू-तू मैं-मैं

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 06 Feb 2017 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 10:57 AM (IST)

जाट आरक्षण आंदोलन पर रिपोर्ट भेजने को लेकर एसडीएम व डीएसपी में वादविवाद हो गया। दोनों की बहस की ऑडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

जाट आंदोलन पर अधिकारियों में सामंजस्य नहीं, एसडीएम- डीएसपी में तू-तू मैं-मैं
जाट आंदोलन पर अधिकारियों में सामंजस्य नहीं, एसडीएम- डीएसपी में तू-तू मैं-मैं

जेएनएन, हिसार। जाट आरक्षण आंदोलन के मसले पर एक बार फिर अधिकारियों में सामंजस्य की कमी स्पष्ट दिख रही है। दोनों अफसरों में नियमित रिपोर्ट भेजने पर बहस भी हो गई और हांसी के एसडीएम ने डीएसपी के खिलाफ सहयोग न करने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को की है। दोनों की बहस का एक ऑडियो भी वायरल हो गया। इसमें एसडीएम उन्हें रिपोर्ट करने से इन्कार करते हुए सुनाई दे रहे हैं। पिछली बार कई जिलों में हिंसा के दौरान अधिकारियों में तालमेल के अभाव के आरोप लगे थे।

हालांकि डीएसपी नरेंद्र कादियान ने ऐसी तकरार से इन्कार किया है। वहीं डीसी निखिल गजराज का इस पूरे प्रकरण पर कहना है कि हमनें दोनों अधिकारियों से बातचीत कर ली है। यह प्रशासनिक मामला है। दोनों अधिकारियों के बीच तालमेल है और वे ठीक काम कर रहे हैं। एसडीएम से संपर्क नहीं हो पाया है।

एसडीएम प्रशांत अटकान द्वारा लिखे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि डीएसपी उन्हें नियमित रिपोर्ट देने से इन्कार कर रहे हैं और उनका कहना है कि वह केवल पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त को ही रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। उन्होंने पत्र में चिंता जताई है कि हांसी आरक्षण आंदोलन के मसले पर काफी संवेदनशील है और कुछ लोग फिर से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हांसी में मजिस्ट्रेट पावर के साथ सक्षम अधिकारी नियुक्त किया जाए। इसी के साथ वायरल हुए ऑडियो में भी दोनों अधिकारी एक-दूसरे से रिपोर्ट पर बहस करते सुनाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बदल रहा जाट आंदोलन का स्वरूप, मंत्रियों की जिम्मेदारी बढ़ी

डीएसपी नरेंद्र कादियान फोन पर एसडीएम हांसी प्रशांत को फोन कर दिए गए निर्देशों के बारे में पूछ रहे हैं। एसडीएम यह बात डीएसपी को बता रहे हैं कि चीफ सेक्रेटरी ने नियमित रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद डीएसपी ने एसडीएम को साफ-साफ कहा कि आपको रिपोर्ट नहीं करेंगे। सीधा डीसी व एसपी को रिपोर्ट करेंगे। इस पर दोनों में लंबी बहस हो जाती है।

दोनों अधिकारियों के बीच बातचीत का यह आडियो पांच मिनट 31 सेकेंड का है। इसके अलावा दूसरे आडियो में एसडीएम प्रशांत अटकान चंडीगढ़ में एक उच्च अधिकारी को शिकायत कर रहे हैं। इस ऑडियो में एसडीएम धरना स्थल की ग्राउंड रिपोर्ट उच्च अधिकारी को बता रहे हैं, हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाई कि ऑडियो किससे बातचीत पर आधारित हैं। डीएसपी ऐसी बातचीत से इन्कार कर रहे हैं और एसडीएम से संपर्क नहीं हो पाया।

जाट आंदोलन से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें