विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिस्तौल के बल पर किया दुष्कर्म, फिर मंत्री का रिश्तेदार बता धमकाया

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 01:16 PM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 05:32 PM (IST)

एक महिला ने सिक्योरिटी कंपनी के संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने बाद ...और पढ़ें

पिस्तौल के बल पर किया दुष्कर्म, फिर मंत्री का रिश्तेदार बता धमकाया
पिस्तौल के बल पर किया दुष्कर्म, फिर मंत्री का रिश्तेदार बता धमकाया

जेएनएन, हिसार। एक महिला ने सिक्योरिटी कंपनी के संचालक पर पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने घिनौनी हरकत करने के बाद मामला दबाने के लिए महिला से कहा कि वह एक मंत्री का रिश्तेदार है। अगर किसी को कुछ बताया तो न सिर्फ उसे, बल्कि उसके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इस संबंध में महिला थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

घटना 23 फरवरी की है, लेकिन पीडि़त महिला ने अब आवाज उठाई है। महिला एक बच्चे की मां है। उसने सिक्योरिटी कंपनी के संचालक झज्जर रोड रोहतक निवासी संदीप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार संदीप ने कुछ माह पहले उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को सिक्योरिटी सर्विस के जरिये काम मुहैया करवाया था। तभी से वह उसके घर आने-जाने लगा।

यह भी पढ़ें: एक और निर्भया: युवती से आठ घंटे तक की गई थी दरिंदगी, दो गिरफ्तार

आरोप है कि 23 फरवरी को वह घर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर संदीप जबरन घर में घुस आया। उसने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी थी। जब उसका विरोध किया तो पिस्तौल तान दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जाने से पहले वह पिस्तौल दिखाकर बोला कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। किसी को नहीं छोड़ूंगा। यहां तक कि उसने खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर मामला दबाने के लिए कहा।

वह बोला कि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। ऐसे में परिवार की जान का खतरा देख वह उस समय तो चुप हो गई, लेकिन किसी तरह अब जाकर परिवार को मामले से अवगत करवाया, जिन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। जांच अधिकारी मेवा रानी ने बताया कि केस दर्ज किया है। अभियुक्त को पकड़कर पूछताछ करेंगे।

यह भी पढ़ें: पिता ने सौतेली बेटी को दुष्कर्म के बाद बेच डाला